हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवाया है। haldwani suicide

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल जाखनी उप्रेती गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 26 वर्षीया दिव्या भंडारी हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के सद्भावना एंक्लेव में किराये के मकान में रहती थी। उसके साथ चार साल बच्चे भी रहता है। दिव्या का पति पूरन सिंह भंडारी बरेली में एक होटल में कार्य करता है। सोमवार दिन में मकान मालिक ने देखा कि दिव्या अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी है तो उनके होश उड़ गये। इसकी सूचना उन्होंने तुरन्त पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोल कर दिव्या को फंदे से नीचे उतारा और अस्तपाल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यातायात चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि सूचना के बाद दिव्या का पति यहां पहुंच गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल फांसी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। महिला के मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मायके पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440