शादीशुदा महिला ने छोड़ा प्रेमी के लिए घर, प्रेमी ने ही जहर पिलाकर मार डाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने प्रेमिका से एक साथ मरने की बात तो कही। लेकिन उल्टा प्रेमिका को ही मार डाला। और उसकी लाश जंगल में फेंककर घर चला आया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस के अनुसार मामला अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र का है। यहां उतर्सू निवासी एक परिवार ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई, साथ ही कॉल डिटेल भी खंगाली गई। जांच में पता चला कि महिला की एक व्यक्ति से लंबे समय से फोन पर बातचीत हो रही थी। पुलिस ने जब युवक को पकड़ा। तो पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक उसका प्रेमी है। युवक पहले पुलिस को गुमराह करता रहा पर जब पुलिस ने उस पर सख्ती दिखायी तो आरोपी ने बताया कि 15 नवंबर को महिला बिना किसी को कुछ बताए उसके पास मयाली आ गई थी।

यह भी पढ़ें -   श्मशान में सात फेरे! उत्तराखंड की इस शादी ने मचाया बवाल, वीडियो देख भड़के लोग

और जब उसने महिला को लौट जाने को कहा तो वो कहने लगी कि वो घर छोड़कर उसके लिए आ गई है। युवक ने प्रेमिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब वो वापस अपने घर जाने को राजी नहीं हुई तो वह उसको 17 नवंबर को स्कूटी पर बैठाकर घनसाली से आगे टेकरी रोड पर ले गया। यहां दोनों ने जहर पीकर मर जाने का फैसला लिया। लेकिन प्रेमिका युवती ने तो जहर पी लिया, पर युवक ने जहर नहीं पिया और उसके मरने का इंतजार करने लगा। जब युवती की मौत हो गई तो युवक उसके शव को जंगल में फेंक कर वापस घर आ गया।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी पर जाने से पहले ही थम गई जिंदगी! रुद्रपुर में एएसआई की रहस्यमयी मौत से पुलिस महकमा सन्न

युवक ने सोचा कि वो अब बच जाएगा, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच ही गई। आरोपी की निशानदेही पर 33 वर्षीय वंदना देवी का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम चंद्रमोहन पुत्र बीरबल है। 36 साल का चंद्रमोहन डडोली क्षेत्र मे रहता है। आरोपी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए उसे जहर पिलाया था। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440