विवाहिता को दी धमकी, दहेज में मांगा प्रोपर्टी का एक हिस्सा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मायके से प्रोपर्टी का एक हिस्सा लाने पर ही घर में कदम रखने की धमकी दी गई है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। धानमिल मयूर विहार कॉलोनी, बरेली रोड निवासी श्वेता जोशी पुत्री आनन्द जोशी ने बताया कि उसका विवाह 1 फरवरी 2017 को हरपुर पूर्णानन्द, गोरापड़ाव निवासी राजेश जोशी पुत्र मथुरा दत्त जोशी के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और दहेज की मांग करने लगे। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके बाद उसे यह कहकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया कि वह अपने पिता से एक हिस्सा लाने के बाद ही घर में कदम रखे। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने ससुरालियों से जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440