गांधी जी के शहादत दिवस पर कांग्रेस करेगी देशभर में एकता सम्मेलन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में सभी प्रदेशों में ‘‘एकता सम्मेलनों’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘‘एकता सम्मेलनों’’ किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि आज देश की सत्ता पर काबिज दल गांधी जी के विचारों की हत्या करने का काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गांधी जी के विचारों पर चलकर देश के हर धर्म, हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति की विचारधारा पर चलते हुए महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने का काम किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा उनके शहादत दिवस के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   मां पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 10ः30 बजे से ‘‘एकता सम्मेलन’’ तथा सायं 4 बजे नगर निगम प्रेक्षागृह में वरिष्ठ कांग्रेस जन सम्मान व नमक संत्याग्रह -डांडी से खाराखेत नाटक के मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   २८ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440