पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वेक्सीनेशन सेंटर में बांटा मास्क, सेनेटाइजर व पानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वेक्सीनेशन सेंटर तथा अन्य जगहों पर मास्क सेनेटाइजर व पानी की बोतल बांटी।
इस दौरान कांग्रेसियों ने स्व0 राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उनकी ही देन है कि हम आज संचार क्रांति में काफी आगे पहुंच चुके है। उनका कहना था कि जिस तरह स्व0 राजीव गांधी ने देश के विकास व खुशहाली और आम जनता की सेवा के लिये अपने आप को बलिदान कर दिया। आज इस बड़ी महामारी के समय में आम जनमानस की मदद को आगे आना ही स्व0 राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पीसीसी सदस्य केदार पड़लिया, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा, महानगर आईटी अध्यक्ष हिमांशु जोशी, छात्रसंघ पूर्व सचिव देवेश तिवारी, गुरप्रीत सिंह प्रिन्स, लाल सिंह पवार व नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता केस में एक साथ दो बड़े घटनाक्रम, सुरेश राठौड़ ने दिखाई नार्को टेस्ट की सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं कोर्ट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440