गर्दन और पीठ दर्द के बढ़ते मामलों पर मैक्स हॉस्पिटल की पहल, लोगों को किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने गर्दन और पीठ दर्द की बढ़ती समस्याओं पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य रीढ़ की हड्डी से जुड़ी आम बीमारियों, उनके कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी देना था।

डॉ. मनीष गर्ग के सुझावः
इस सत्र में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली, गलत मुद्रा (बैड पोस्चर) और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गर्दन और पीठ दर्द की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हल्द्वानी क्षेत्र से भी कई मरीज इस समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं, जैसे – सही तरीके से बैठना, लंबे समय तक काम करते समय नियमित अंतराल पर ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करना, प्रतिदिन 30-40 मिनट टहलना या किसी भी प्रकार का योग करना। ये सभी उपाय गर्दन और पीठ दर्द की गंभीर समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकते हैं।”

मैक्स हॉस्पिटल की पहलः
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अस्पताल भविष्य में भी विभिन्न शहरों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में रोडवेज बसों पर हड़ताल का साया, कर्मचारियों के आंदोलन से यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440