एमबीबीएस के छात्रों ने बढ़ी हुई फीस को लेकर रखा मौन, आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी क़े एमबीबीएस के छात्रों ने बढ़ी हुई फीस को लेकर कालेज गेट पर मौन रखकर सरकार के प्रति विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सरकार से बढ़ी हुई फीस को कम करने की मांग की। इधर सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया।

प्रदेश प्रवक्ता समित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में जिस दिन से राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना हुई तब से राज्य सरकारें मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ मनमाना व्यवहार कर रही है उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने के लिए बेतहाशा फ़ीस वृद्धि कर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का कार्य किया है। जो छात्र परिसर की शोभा होते थे आज उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

आप नेता समित टिक्कू ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से वार्ता कर छात्रों की मांगो को न्यायोचित मानते हुए उनके कंधे से कंधा मिलाकर आम आदमी पार्टी संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहेंगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया की अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो अन्य प्रदेशों की तरह जो न्यूनतम शुल्क होगा वह लिया जाएगा और 2019 से पहले की सारी शर्तें लागू की जाएगी जिस से की उत्तराखंड का स्वास्थ्य एवं शिक्षा दोनों बहाल रहें।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से दीप पांडेय, रमेश काण्डपाल राजीव लोचन, अजय, फैज़ल, हरेंद्र सिंह, समी, दीपक, मोहन, राजकुमार आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440