ओखलकांडा ब्लॉक में निःशुल्क अखरोट के पौधे वितरित के साथ लगाए चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को मिली राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा कौनता और पटरानी में बीते दिनों 13-14 फरवरी को ग्रामीणों के लिए निःशुल्क अखरोट के पौधे वितरित किए गए तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है, जहां सरकारी अस्पताल दूर हैं और निजी चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यह शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पन्त ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 30 प्रतिशत बच्चों और वयस्कों में दांतों की समस्याएं देखी गईं, जिसका मुख्य कारण डेंटल हाइजीन की कमी है। इसके साथ ही बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द व सांस संबंधी परेशानियां अधिक पाई गईं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कठिन परिस्थितियों के बावजूद सहनशीलता के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं और केवल गंभीर स्थिति में ही हल्द्वानी या अन्य शहरों में उपचार के लिए जाते हैं। उनका कहना था कि हर गांव में अस्पताल खोलना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, लेकिन साप्ताहिक चिकित्सा शिविरों के आयोजन से बड़ी राहत मिल सकती है।

कार्यक्रम में डॉ0 आशुतोष पन्त ने बताया कि फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अखरोट के पौधे वितरित किए गए ताकि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और बच्चों में पोषण की कमी को दूर किया जा सके। उनका कहना है कि कम होती सर्दी और बारिश की कमी का फलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कम होती नमी और पेड़ों की घटती संख्या से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है।
ओखलकांडा ब्लॉक के कार्यक्रमों में सामाजिक कार्यकर्ता डूंगर ढोलगाई ने अपने वाहन सहित सहयोग दिया। इसके अलावा पूरन भट्ट, पूरन मेवाड़ी, टीकम बिष्ट, महेश कुमार आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440