राइजिंग उत्तराखंड थीम पर आधारित मेगा एग्जिबिशन का समापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखंड में अबकी बार एक मेगा एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था जिसकी थीम ष्राइजिंग उत्तराखंडष् पर आधारित रही।
50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 10000 ने छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया इसके अलावा हरिद्वार रुड़की आदि शहरों के अनेकों गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन धूम सहित किया और प्रदेश के विभिन्न स्टॉल देखकर एग्जिबिशन की भूरी भूरी प्रशंसा की। जहां आज मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली,विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी ने इस एग्जीबिशन का जायजा लिया। समापन के दिन सब ने अपने विचार रखे। सतपाल महाराज ने कहा जब मैं विदेश गया था तब वहां के लोगों ने कहा अगर हमारी 2 दिन की छुट्टी होती तो हम हरिद्वार में गंगा नहाने आते। और सौरभ बहुगुणा ने भी कहा कि इस तरह का आयोजन उत्तराखंड में हमेशा होना चाहिए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट बांटे गए। इस एग्जीबिशन में 10000 बच्चों ने भाग लिया। सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से इस प्रकार की प्रदर्शनी उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मनवीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी बीजेपी, सिद्धार्थ बंसल, महक जैन, तरुण जैन, मयंक सचदेवा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440