
समाचार सच, देहरादून। समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को ‘नई हवा है, नई सपा है’ से जीत का मंत्र दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल व प्रदेेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।





राजधानी दून मे स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो सदस्य कम से कम एक बुक भरेगा, उसे ही सक्रिय राजनीति में मौका दिया जाएगा। जो पार्टी के विपरीत काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों और विधानसभा का घेराव करेंगे। भाजपा-कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440