समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने गुरुनानक मार्केट में विधिवत रूप से किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में आयोजित चर्चा में कुंवर ने कहा कि तीन माह तक चलने वाले सदस्यता अभियान में पहले चरण में तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने कहा कि संगठन के चुनाव 2022 में निर्धारित हैं। उससे पहले सदस्यता अभियान जारी रहेगा, यह कई चरणों में चलेगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने किसानों के आंदोलन को भी समर्थन देने का ऐलान किया। कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल शनिवार (26 दिसंबर) को बुद्ध पार्क में धरना देगा और पुतला दहन भी होगा। सदस्यता अभियान के दौरान को-ऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, आरिफ खान, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, सरदार जगजीत सिंह, विकास मल्होत्रा, अशोक मोंगिया, राजेन्द्र अग्रवाल, अवतार सिंह, रंजीत साहू, जिला मंत्री पार्षद विनोद दानी, मनदीप सिंह आनंद, जाकिर हुसैन, आदि व्यापारी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












