नेता प्रतिपक्ष को एससी-एसटी, ओबीसी व दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डॉ अंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने नेता प्रतिपक्ष को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अपेक्षा जताई है कि वह मांगों के समाधान के लिए सरकार से वार्ता करेंगी। डॉ अम्बेडकर मिशन एण्ड फाउण्डेशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को एससी-एसटी, ओबीसीव दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एससी-एसटी, ओबीसी व दिव्यांग छात्र-छात्राओं की रोकी गयी छात्रवृत्ति भुगतान, बैकलॉग के हजारों रिक्त पदों को भरने, रोस्टर की पुरानी व्यवस्था के अनुसार पद भरे जाने, एससी-एसटी तथा ओबीसी समुदाय को पदोन्नति में आरक्षण का शासनादेश निर्गत करने, संविदा व ठेकाप्रथा में रखे गये सफाई कर्मचारियों को नियमिति करने तथा एससी-एसटी समुदायों पर जातीय उत्पीड़न रोकने की दिशा में सरकार से वार्ता कर समाधान की अपेक्षा जताई गई है। नेता प्रतिपक्ष ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया है कि वह इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से वार्ता करेंगी और इनके निराकरण के लिए दबाव बनाने का कार्य किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से डॉ अम्बेडकर मिशन एण्ड फाउण्डेशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा, सरंक्षक बीएल आर्य, कोषाध्यक्ष सुन्दरलाल बौद्ध, जिलाध्यक्ष जीआर आर्य, संगठन सचिव बालकिशन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440