मौसम विभाग की चेतावनी : उत्तराखंड में अगले इन दिनों में बारिश बन सकती है मुसीबत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। लेकिन प्रदेश में अभी बदरा और झूम कर बरसेंगे। मौसम विभाग ने अगले इन दिनों का अपडेट दिया है जिसके मुताबिक बारिश लोगों के मुसीबत बन सकती है।
मौसम विभाग के मुतबाक उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, देहरादून जले में कहीं-कहीं तेज बौछार पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 2, 3 और 4 अगस्त को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि इस मौके पर संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं राजमार्ग लिंक सड़कों में बाधा अवरुद्ध हो सकती है, नालो और नदियों में पति प्रवाह की स्थिति बन सकती है। मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति हो सकती है। ऐसे में छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जाती है कि आकाश की बिजली चमकने गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले ले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गढ़वाल में BJP का संगठन मंथन, CM धामी और महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष-मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440