समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक समारोह से घर जाते समय एक बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को लोगों ने दबोच कर धुनाई लगा दी। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पर बच्ची को दुष्कर्म के इरादे से कमरे में ले जाने का आरोप भी है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गौजाजाली निवासी 10 वर्षीय बच्ची पड़ोस में आयोजित किसी समारोह में शामिल होने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाले 56 वर्षीय कन्हैया लाल उर्फ पप्पू सिंधी ने रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि वह बालिका को अपने कमरे में ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को दबोच लिया। उसकी धुनाई लगाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका के परिवारजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



