फांसी के फंदे पर झूला खनन कारोबारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फांसी के फंदे में झूलकर खनन कारोबारी ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह पत्नी से कहासुनी बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तारा नवाड़, गौलापार निवासी 38 वर्षीय रमेश चन्द्र आर्या पुत्र खीम राम आर्या खनन कारोबारी था। उसकी ट्रैक्टर ट्रालियां गौला व नंधौर नदी में चलती हैं। बताया जाता है कि बीती रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रविवार की प्रातः जब उसकी मां चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अंदर रमेश का शव फांसी के फंदे में झूल रहा था। उसने खिड़की में लगे पर्दे के सहारे पंखे के कुंडे में फंदा डाला हुआ था। इस बीच ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। इस पर चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440