कूड़ा बीनने निकली नाबालिग लापता, पिता ने दर्ज करायी गुमशुदगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में कूड़ा बीनने निकली एक नाबालिग लड़की के घर ना लौटने पर उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजपुरा वार्ड 13 निवासी संतराम द्वारा पुलिस में दर्ज करायी गुमशुदगी में बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री सोनम बीते दिवस पड़ोस में रहने वानी नीतू पत्नी रबी के साथ घर से कूड़ा बीनने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर में संतराम ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440