विधायक सुमित ने की राज्य सरकार से मांग, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को दिया जाये न्याय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधायक सुमित हृदयेश ने मांग की है कि राज्य सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को न्याय दिया जाय। उनका कहना है कि उपनल या अन्य किसी भी एजेंसी के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से संविदा के तौर पर कार्यरत कर्मचारियों और परिवारजनों के साथ अब न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा बीते दिवस सदन में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण को सुन कर भाजपा सरकार की आगामी नीतियों को जाना और उसमें उक्त कर्मचारियों को लेकर कोई भी जिक्र ना होना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए निराशाजनक रहा है। सुमित ने कहा मैं सरकार से निवेदन करता हूँ कि नियमतिकरण की प्रकिया अविलंब शुरू कर सभी कर्मचारियों को राहत दिया जाना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सभी कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से पेश करेगी।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी निभाकर लौट रहे थे विनोद शर्मा, रास्ते में थम गई जिंदगी की रफ्तार, पुलिस महकमे में पसरा मातम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440