समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा के गणपति महोत्सव में शुक्रवार को सुजाता नृत्यालय की ओर से प्रस्तुत ‘त्रिदेव’ डांस ड्रामा ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नृत्य, अभिनय, संगीत और भाव-अभिव्यक्ति के खूबसूरत मेल ने धार्मिक कथा को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का निर्देशन प्रसिद्ध नृत्य शिक्षिका एवं सुजाता नृत्यालय की संस्थापक सुजाता महेश्वरी ने किया। प्रस्तुति के माध्यम से सनातन परंपरा से जुड़ी कथा को आधार बनाकर सत्य, विनम्रता और अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया गया।
डांस ड्रामा में दर्शाया गया कि अहंकार व्यक्ति को सत्य के मार्ग से भटका सकता है। कथा के प्रसंगों के माध्यम से यह संदेश सामने आया कि पद, शक्ति और ज्ञान मिलने के बावजूद मनुष्य को विनम्र बने रहना चाहिए और अपनी भूल को स्वीकार करने में संकोच नहीं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




