विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयानः सुरक्षा लौटाई, बोले- जिम्मेदार होंगे पुलिस कप्तान और सरकार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप- सुरक्षा के नाम पर राजनीति हो रही है


समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाला बड़ा बयान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को दिया। उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस कर दी और सोशल मीडिया पर लाइव होकर पुलिस कप्तान पर गंभीर आरोप लगाए।

सुमित हृदयेश ने कहा कि आज सुबह उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारी को अचानक बदल दिया गया और उसकी जगह ऐसे लोग लगाए गए जो उनकी गतिविधियों की जानकारी पहुंचा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी राजनीतिक साज़िश के तहत किया जा रहा है।

लाइव वीडियो में सुमित हृदयेश का कहना है कि यह जानबूझकर स्टंट किया जा रहा है। पुलिस कप्तान राजनीति कर रहे हैं। मैंने उन्हें और सरकार को साफ कह दिया है कि मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। अगर मेरे साथ कुछ भी हुआ चाहे खरोंच भी आई या गलत तरीके से कोई हादसा हुआ, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस कप्तान और राज्य सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज मंजूर; धामी ने जताया आभार

उन्होंने आगे कहा कि कप्तान साहब, आपकी सुरक्षा आपको मुबारक। मैं अपना गार्ड लौटा रहा हूं। विशेष सत्र चलने दीजिए। मेरी गाड़ी के सामने अगर कोई रुकावट या साजिश हुई तो जिम्मेदारी पुलिस कप्तान और सरकार की होगी। सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि विधायकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार और पुलिस संवेदनशील नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!

इधर इस विधायक सुमित की लाइव वीडियो के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विधायक की सुरक्षा से छेड़‌छाड़ गंभीर मामला है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440