Haldwani सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधायक सुमित मिले सीएम धामी से, किया यह आग्रह…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गैरसैंण। हल्द्वानी में नैनीताल रोड में ओके होटल से मंगल पडाव तक शासन द्वारा पिछले 100 साल से अधिक समय से व्यापार और निवास कर रहे लोगों के प्रतिष्ठान और मकान तोड़ने का आदेश पूरी तरह से गलत और अन्यायपूर्ण है। इस आदेश से हमारे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।

आज, भराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर इस मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। मैंने मुख्यमंत्री धामी से आग्रह किया कि इन लोगों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित होने तक इस तोड़-फोड़ के आदेश पर रोक लगाई जाए।

हमारे हल्द्वानी के लोगों की मेहनत और जीविका को बचाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं और इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा हूं। उम्मीद है कि सरकार इस अन्यायपूर्ण आदेश को जल्द ही वापस लेगी और लोगों को राहत प्रदान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440