मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप, और बोले यह….

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। लोसकभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पीएम मोदी जनसभा कर रहे है। आज मोदी ने दक्षिण भारत का दौरा किया। यहां पर प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि द्रमुक, कांग्रेस और उनके महामिलावटी मित्र विश्वपटल पर दर्ज भारत की तरक्की को स्वीकार नहीं कर पा रहे है। इसलिए उनसे नाराज है। इसके अलावा मोदी ने द्रमुककृकांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो घोर शत्रु थे। उन्होंने हाथ मिला लिए है। बावजूद इसके कि बीते समय में राष्ट्रीय पार्टी दक्षिण भारत की अपनी सहयोगी पार्टी को अपमानित कर चुकी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत विश्वपटल पर तेजी से पहचान बना रहा है। कांग्रेस, द्रमुक और उनके महामिलावटी मित्र यह स्वीकार नहीं कर पा रहे है। इसलिए वे मुझसे नाखुश है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महागठबंधन को महामिलावटी कहकर संबोधित किया। इसके बाद मोदी ने कहा कि विपक्ष में से किसी ने भी इसका अनुमोदन नहीं किया क्योंकि वे सभी प्रधानमंत्री पद की दौड में शामिल है। इस पद पर आसीन होेने का सपना देख रहे है।

जनसभा में कहा कि कुछ दिन पहले द्रमुक प्रमुख ने नामदार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। लेकिन कोई इसे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं था।
यहां तक कि उनके महामिलावटी मित्र भी नहीं है क्योंकि वे तो खुद पीएम पद की दौड में शामिल है। इस पद पर आसीन होने के सपने देख रहे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी अपनी सहयोगी पार्टी का अपमान कर चुकी है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440