मोदी सरकार ने दिया देश की जनता को होली से पूर्व तोहफा: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Modi government gave a gift to the people of the country before Holi: Sumit Hridayesh

समाचार सच, हल्द्वानी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को कांग्रेस ‘होली से पहले मोदी सरकार का तोहफा’ करार दिया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने केंद्र को राजस्थान सरकार से सीख लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 500 रुपये से कम करना चाहिए। यह भी कहा कि अगर 2024 में उसकी सरकार बनती है तो किसी भी सूरत में घरेलू रसोई गैस की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने आज बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा को 400 का गैस सिलेंडर महंगा लग रहा था। इस महंगाई को मुद्दा बनाकर भाजपा सत्ता में आ गई। आज अब जब गैस सिलेंडर 1122 रुपए का हो गया है, तब केंद्र व राज्य की सरकार के साथ ही भाजपा को महंगाई नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। इस सरकार को यह सब नहीं दिखाई दे रहा है। कहा कि सरकार ने न केवल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई, बल्कि चुपचाप गैस सब्सिडी भी समाप्त कर दी। अब कांग्रेस सड़क से सदन तक महंगाई के खिलाफ संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि अब महंगाई के खिलाफ आमजन को साथ लेकर लंबा संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू समेत तमाम लोगों ने विचार रखें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने सभी का आभार जताते हुए लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर हेमन्त कांग्रेस कार्यकताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440