70% से ज्यादा वोटिंग! नैनीताल में पंचायत चुनाव को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में नैनीताल जिले के चारों विकासखंडों — ओखलकांडा, धारी, बेतालघाट और रामगढ़ — में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चरण में कुल 70.43% मतदान दर्ज किया गया, जिससे ग्रामीणों के लोकतंत्र के प्रति जोश और जागरूकता की झलक साफ दिखाई दी।

सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता खासे उत्साहित नजर आए। जिले के चारों ब्लॉकों में वोटिंग का प्रतिशत इस प्रकार रहा: धारी में 75.91%, रामगढ़ में 72.91%, ओखलकांडा में 71.42% और बेतालघाट में 63.67%।

इस बार चुनाव में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी विशेष रही। प्रशासन की ओर से इनके लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई, जिसमें उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और वापस सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था शामिल थी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

कुल 115 दिव्यांग और 65 वरिष्ठ नागरिकों ने मत डालकर लोकतंत्र को मजबूती दी और सभी मतदाताओं के लिए मिसाल पेश की।

पंचायत चुनाव के इस पहले चरण ने न सिर्फ मजबूत मतदान प्रतिशत दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि हर उम्र और परिस्थिति के लोग अब लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ने को तत्पर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440