लाखों के गहने चोरी करने वाले शातिर चोर को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के गहने भी किए बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़ लाखांे के गहने चुराने वाले शातिर अपराधी को मय माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार भी प्रदान किया।
ज्ञात हो कि आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय गोधन सिंह निवासी ग्राम पदमपुर निगल्टिया द्वारा थाना मुखानी आकर तहरीर दी गई कि मेरी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी अलमारी से गहने चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का तत्काल अनावरण करने व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये ।
एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व में मामला के खुलासा करने हेतु की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी आम्रपाली अनिल कुमार, कांस्टेबल एहसान अली, कांस्टेबल चंदन सिंह नेगी आदि को सौंपी गई थी, टीम द्वारा घटनास्थल के आस – पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का भली भांति अवलोकन कर पुराने चोरों का सत्यापन कर व मुखबिरों को भी लगाया गया था। जिसपर आज मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त नवीन शर्मा पुत्र श्री राम प्रकाश वर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 जयलाल साह बाजार मल्लीताल जनपद नैनीताल हाल निवासी गली नंबर 2 इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर को फायर स्टेशन हल्द्वानी मंडी बाईपास सड़क से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके पास से चोरी किए हुए 2 सोने की धातु के झुमके, 1 मांग टीका, 2 पोंची, 1 नाक की बाली, 2 कान की बाली, 1 नथ, 1 गलोबन्द, 1 गले का हार, 2 चांदी की धातु बिछुवा, 2 चांदी की धातु की पायल, सहित एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ,कैंटीन कार्ड बरामद किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करने हेतु 2500 रू. नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   ऋषिकेश में होटल के अंदर चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, पुलिस की रेड में 40 लोग गिरफ्तार, पूरी चौकी निलंबित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440