म्यन् पॉवर सिक्यूरिटी एजेन्सी एवं समाचार सच न्यूज पोर्टल ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। म्यन् पॉवर सिक्यूरिटी एजेन्सी एवं समाचार सच न्यूज पोर्टल ने हरेला पर्व पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर एजेन्सी के प्रबन्धक बीबीएस पाल ने कहा कि खुशहाली, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धनधान्य और हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व घर-घर हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। हरेला पर्व के साथ ही सावन मास शुरू हो जाता है। हरेला का अर्थ हरियाली से है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस पर्व से मौसम को पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह त्योहार ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ किसानों और पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देता है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा।
समाचार सच के सम्पादक अजय चौहान ने पेड़-पौधों की महत्ता बताते हुए इनकी सुरक्षा और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी होगी। सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा।
सह सम्पादक नीरू भल्ला ने कहा कि प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुलदीप रजवार, वीरेन्द्र चंद, एडवोकेट नीरज जोशी, गोपाल मनराल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440