थराली के चार किशोरों की नदी में डूबने से रहस्मय मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, थराली। देवाल विकासखंड इलाके में कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि यह रहस्य बना हुआ है कि चारों किशोर नदी में डूबे कैसे क्योंकि नदी का पानी साफ था और वहां पर गहराई भी नहीं थी। चारों बच्चे शुक्रवार दोपहर से लापता भी थे।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों किशोरों का शुक्रवार दोपहर से ही कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जबकि परिजनों ने शुक्रवार शाम तक उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं शनिवार सुबह परिजनों की सूचना मिली कि हाट कल्याणी सवाड मोटरमार्ग पर कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव पड़े हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों किशोरों की पहचान प्रियांशु पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 16 वर्ष, अंशुल पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह उम्र 15 वर्ष और लकी पुत्र राकेश मिश्रा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। चारों किशोर अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं और राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में 9 से 11वीं तक की अलग अलग कक्षाओं में अध्ययनरत थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरामद शवों के पास से ओसीबी पेपर भी मिले हैं, जिससे इस घटना से पहले किसी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल की जांच और जांच के बाद मौके से पाए जाने वाले पदार्थों की फोरेंसिक जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

वहीं उपजिलाधिकारी थराली रविंद्र जुंवाठा ने भी मामले की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों से पर्दा उठने की बात कही है। उपजिलाधिकारी थराली ने कहा कि कम गहरे पानी में एक साथ डूब जाने से चारों किशोरों की मौत हुई है। इसमें कहीं न कहीं कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं चारों मासूम किशोरों की मौत से देवाल में शोक की लहर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440