नैनीतालः जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा पर धनबल-बाहुबल का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पुष्पा नेगी को अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास बहुमत का समर्थन है और यह चुनाव उसकी जीत के साथ समाप्त होगा।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल धनबल और बाहुबल के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यशपाल आर्य ने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की मर्यादा को ताक पर रखकर अध्यक्ष पद हथियाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी।

उन्होंने आशंका जताई कि मतदान के दिन गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है। इसीलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूरी टीम नैनीताल में रहकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेंगे। कई नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी मौके पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनमत कांग्रेस के पक्ष में है, जबकि पूर्व विधायक संजीव आर्य ने प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित न करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

अब निगाहें मतदान के दिन पर टिकी हैं- देखना होगा कि कांग्रेस अपने दावे को सच साबित करती है या भाजपा रणनीतिक चालों से फिर से जीत दर्ज करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440