उत्तराखण्ड के सुरम्य वादियों में होगी नैनीताल नाइट्स की शूटिंग, 112 कलाकारों ने दिया आडिशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जुबान एडवरटाइजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही हिन्दी फीचर फिल्म नैनीताल नाइट्स की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के शहरों में की जाएगी। साथ ही इसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। यह जानकारी यहां फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत विश्वकर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही यहां प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है तो कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने की। बताया कि हिन्दी फीचर फिल्म नैनीताल नाइट्स की अधिकांश शूटिंग हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल व इसके आस-पास के क्षेत्रों में की जाएगी। साथ ही फिल्म में अधिकांश स्थानीय कलाकारों को मौका देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुम्बई कास्टिंग डायरेक्टर जीतेश श्रेष्ठ ने बताया कि फिल्म शूटिंग को लेकर कलाकारों के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। नैनीताल रोड स्थित निजी रेस्तरां में आयोजित ऑडिशन में 112 कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड, दिल्ली व मुम्बई के कलाकारों को लेकर बनायी जा रही है। उनका कहना था कि फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू की जायेगी। बताया कि फिल्म के प्रोडयूसर बोध कुमार गौतम, विनय चौधरी, प्रियांस गौड़ हैं। ऑडिशन में मुख्य रूप से रेनू मौर्या, अधि सिंह, साहिल राज और हेमा मौर्या मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440