समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति की व्यक्तियो के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। आपको बता दें कि रवि आर्य उर्फ रवि शूटर, पुत्र प्रकाश चंद्र आर्य निवासी वेलेजली लॉज हल्द्वानी जनपद नैनीताल के विरुद्ध कई मामले दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसपर सख्त रूख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा रवि आर्य उर्फ रवि शूटर के विरुद्ध गुंडा अधिनियम की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को प्रेषित की गई थी। और इसी क्रम में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति रवि शूटर को गुरूवार को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल द्वारा रवि आर्य पुत्र प्रकाश चंद्र आर्य, निवासी वेलचरी लॉज हल्द्वानी को जनपद नैनीताल की सीमा से जिला बदर किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













