नेशनल कराटे अकेडमी इंडिया की कोच रेनू बोरा ने जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेशनल कराटे अकेडमी की कोच रेनू बोरा ने 25-26 सितंबर को ऋषिकेश देहरादून में तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त जीता है। आपको बता दें कि वर्तमान में जिला चम्पावत लोहाघाट (क्षेत्र) दिगालीचौड की रहने वाली रेनू बोरा वर्तमान में हल्द्वानी में बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दे रही हैं। ज्ञात हो कि उक्त खेल प्रतियोगिता का प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में महिला और नाबालिग किशोरी के प्रेम संबंध से हड़कंप, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दोनों

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि राज्य के बच्चे लगातार अपनी मेहनत के बल पर कई उपलब्धियां हासिल कर रहे है। जोकि काबिले तारीफ है। उनका कहना था कि यदि युवा नशों से दूर रहकर लगातार खेलों में मेहनत करे तो वे अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के अलावा आगे चलकर देश के लिए खेलकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते है। उन्होंने जिलों से आये मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्ण पदक विजेता को 1 हजार, रजत पदक को 5 हजार तथा कास्य पदक विजेता को 3 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर खेत में गिरा, चालक समेत महिला की मौत

कराटे कोच रेनू बोरा को स्वर्ण पदक जीतने पर नेशनल कराटे अकैडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, अंतराष्ट्रीय खिलाडी निलेश जोशी, विधायक पूरन फर्तयाल जी, भाजयुमो नेता मयंक गहतोड़ी, अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट, शिक्षक डॉ हरिशंकर गहतोड़ी व बृजेश ढेक सहित खेलप्रेमियों ने खुशी जतायी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440