नौतपा 2025: क्या होता है नौतपा, कब से होगा प्रारंभ?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नौतपा या नवतपा भारतीय उपमहाद्वीप में मई-जून के बीच आने वाला एक महत्वपूर्ण मौसमीय और ज्योतिषीय अवधिकाल है। इस दौरान सूर्य देवता रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे पृथ्वी पर तापमान में अत्यधिक वृद्धि होती है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। इसे श्हीटवेवश् के रूप में भी जाना जाता है।

मान्यतानुसार आमतौर पर यह अवधि मई और जून माह में 9 दिनों की होती है। इस बार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 जून को होगा, अतः इसी दिन से नौतपा का प्रारंभ हो जायेगा तथा नवतपा का समापन 2 जून तथा कैलेंडर के मतभेद के चलते 3 जून को होगा।

वर्ष 2025 में नौतपा की तिथि निम्नानुसार रहेगी
नौतपा का प्रारंभ-
रविवार, 25 मई 2025, सुबह 3.15 मिनट से,

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

नौतपा की समाप्ति – मंगलवार, 3 जून 2025 को।

महत्व- नौतपा का ज्योतिषीय महत्व के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो वे पृथ्वी के सबसे करीब आने के कारण उनकी किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं, जिससे धरती के तापमान में अत्यधिक वृद्धि होती है और इस समायावधि में दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

अतरू इस दौरान भगवान सूर्य की उपासना तथा कुछ खास सावधानियां बरतने से समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि हो सकती है। इस संबंध ऐसा माना जाता है कि यदि नवतपा के नौ दिनों में तेज गर्मी पड़ती है, तो यह मानसून में अच्छी बारिश का संकेत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440