नवीन वर्मा ने थामा भाजपा का दामन, हल्द्वानी की राजनीति में नया मोड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिससे हल्द्वानी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के करीबी माने जाने वाले नवीन वर्मा का भाजपा में शामिल होना आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, और लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ओबीसी आरक्षण के बाद बदले समीकरण
हल्द्वानी नगर निगम की सीट को परिसीमन के बाद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में भाजपा को एक मजबूत ओबीसी उम्मीदवार की तलाश थी, जिसे पूरा करने के लिए नवीन वर्मा को पार्टी में शामिल किया गया है।

विरोध के बावजूद हुई ज्वाइनिंग
सूत्रों की मानें तो नवीन वर्मा की भाजपा में ज्वाइनिंग कल ही होनी थी, लेकिन कुछ नेताओं के विरोध के कारण यह प्रक्रिया टल गई थी। आज पार्टी ने सभी बाधाओं को दरकिनार करते हुए उन्हें सदस्यता दिला दी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मेयर पद के उम्मीदवार बनने की चर्चा
नवीन वर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

नवीन वर्मा के भाजपा में आने से जहां पार्टी को ओबीसी मतदाताओं के बीच मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440