
समाचार सच, हल्द्वानी। एनसीडब्ल्यू डीसी के पदाधिकारियों ने विश्व महावारी दिवस मनाया। इस मौके पर यहां गौलापार खेड़ा स्थित श्री राम जी बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की ग्रामीण युवतियों और महिलाओं को संस्था की टीम ने माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं सेनेटरी पैड आदि सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए हल्द्वानी मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि पहले माहवारी के मुद्दे पर सिर्फ लड़कियां, लड़कियों से एवं महिलाएं, महिलाओं से बात करती थी लेकिन केंद्र सरकार एवं समुदाय के प्रयासों से काफी जागरूकता आयी है। इससे इस मुद्दे पर पुरूषों की भागीदारों बढ़ी है। उन्होंने माहवारी स्वच्छता को लेकर कार्य कर ही एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने टीम को इस जागरूकता अभियान के लिये आर्थिक सहयोग देना का भी भरोसा दिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान लीला बिष्ट ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में फैली मासिक धर्म संबंधी गलत अवधारणाओं को दूर करना और महिलाओं और किशोरियों को माहवारी प्रबंधन संबंधी सही जानकारी देना है। जिसको लेकर एनसीडब्ल्यू डीसी की पूरी टीम भरपूर प्रयास में लगी हुई है।
कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्था की राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव भवानी बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी टीम विगत कई महिनों से समय-समय पर पैड यात्राएं कर रही है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र और झुग्गी झोपड़ियों कि महिलाओं जागरूक कर उन्हें सेनेटरी पैड का भी वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्था की टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। टीम द्वारा बताया गया कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे एक महिला हर महीने गुजरती है। महिलाओं के लिए इसे एक बेहद जरूरी माना जाता है, हालांकि इस दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि साफ-सफाई की कमी की वजह से कई बार कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। महिला चिकित्सक डॉ0 सीमा कोहली तथा एकनीता रूकवाल द्वारा किशोरियों को सुझाव दिया गया कि माहवारी के समय सर्दी हो या गर्मी रोज नहाना है। चार घंटे में सैनिटरी नैपकिन बदलें, अच्छी डाइट लें, मसालेदार ज्यादा नमक वाला भोजन ना करे।
इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को पूर्व बीडीसी मेम्बर अर्जुन बिष्ट एवं श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष रक्षित सिंह चिलवाल के साथ समिति के सारे पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम का संचालन युनिष्का बिष्ट और प्रणये वाली ने संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की संचालिका श्रीमती पार्वती किरौला, टीम के पदाधिकारी मंजू साह, चंपा चिलवाल, सुरेश कपिल, नलिनी त्रिपाठी, नीता आर्य, निर्मला पांडे, शरीफ खान, लक्ष्मी नारायण सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



