
समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में बिजली विभाग की लापरवाही से घर का चिराग बुझ गया। दरअसल घर के बाहर खेलते समय बिजली के पोल से लटक रहे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और बेहोशी की हालात में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम टांडा में रहने वाले रामकुमार का 9 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार देर शाम को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते शिवम ने बिजली के पोल से लटक रहे तार को पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। शिवम की चीख पुकार सुनकर परिजन घर से बाहर आ गये, उन्होंने देखा तो उनके हाथ पांव फूल गये। शिवम बेहोशी की हालात में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में परिजन शिवम को अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर शिवम की करंट से मौत होने के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही के चलते ही यह घटना हुई।
Negligence of the electricity department: the lamp of the house extinguished, the innocent died due to electrocution while playing



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



