समाचार सच, हल्द्वानी। बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार के लिए टुकटुक किराये पर देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। टुकटुक चलाने वाला एक व्यक्ति अब ना तो किराया दे रहा है और ना ही टुकटुक वापिस कर रहा है। पीड़ित ने युवक के खिलाफ टुकटुक हड़पने की तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में अंकुर भटनागर पुत्र सुधीर कुमार भटनागर निवासी बैड़ीखत्ता, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा ने कहा है कि उसने टुकटुक संख्या यूके 04ईआर-2092 समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी अपने परिचित विकास आर्या को किराए पर चलाने के लिए दिया था। कुछ समय तक तो वह टुकटुक का निर्धारित किराया देता रहा। लेकिन इसके बाद उसने न तो किराया दिया और न ही टुकटुक ही लौटाया। जब वह इस बारे में जानकारी लेने विकास के घर गया तो उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और विकास के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं कराई। पीड़ित ने खुद को ठगा महसूस जान पुलिस की शरण मंे जाना उचित समझा। उक्त युवक के खिलाफ तहरीर सौंप टुकटुक बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















