जिला व्यापार मंडल की नई नियुक्तियांः अमित गुप्ता उपाध्यक्ष, विनय कार्की बने सचिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने दो नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

इस क्रम में मल्लीताल के वरिष्ठ व्यापारी अमित गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष और तल्ला रामगढ़ के युवा व्यापारी विनय कार्की को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद दोनों नवनामित प्रतिनिधियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की सेवा व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इन नियुक्तियों पर प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर, मल्लीताल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और तल्ला रामगढ़ अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440