श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी आफताब को देहरादून ला सकती है दिल्ली पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को अब दिल्ली पुलिस देहरादून लेकर आ सकती है। शव के बहुत से टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, कुछ टुकड़ों को उसने देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी अपने बयान में कही है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है। मगर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा।

मामले के मुताबिक करीब छह महीने पहले दिल्ली में आफताब नाम के युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। बाद में धीरे-धीरे इन्हें ठिकाने लगा रहा था। पिछले दिनों पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए थे। पता चला कि उसने अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंका है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस कस्टडी रिमांड में उसने शव के टुकड़ों को देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कबूल की है। इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली पुलिस आफताब को देहरादून भी ला सकती है ताकि उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद किया जा सके।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी कोई सहयोग नहीं मांगा है। यदि सहयोग मांगा जाता है तो दून पुलिस पूरी मदद करेगी। हत्या से कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ ऋषिकेश में एक रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसकी तस्दीक के लिए भी दिल्ली पुलिस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया था। यहां आने का कारण भी स्थानीय पुलिस को नहीं बताया गया था। दिल्ली पुलिस ने किसी और कारण से ऋषिकेश आने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर नया मोड़: नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर करेगा अधिवक्ता संघ
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440