नए साल में हीरानगर व कुल्यालपुरा क्षेत्र को मिली सौगात, मेयर ने किया सीवर लाईनों का उद्घाटन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने नए साल में हीरानगर व कुल्यालपुरा क्षेत्र में सीवर लाईनों का उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर डॉ रौतेला ने कहा कि नगर निगम नगर को स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके लिए नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाईन बिछाने का कार्य चल रहा है। केंद्र ने इस योजना के तहत जो बजट जारी किया हुआ है, उसके तहत कई क्षेत्रों में सीवर लाईन बिछाने का काम पूर्ण हो चुका है। जबकि कई क्षेत्रों में यह कार्य प्रगति पर है। मेयर ने कहा कि सीवर लाइन बिछने से गंदगी खुले में नहीं छोड़ी जाएगी। इससे भूमिगत जल दूषित नहीं होगा। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रीन हल्द्वानी-क्लीन हल्द्वानी की दिशा में प्रयासरत है। जल्द ही दूसरे क्षेत्रों में भी सीवर लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, रवि बाल्मीकि, भाजपा नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, जिला संयोजक सोशल मीडिया देवेंद्र बिष्ट, नीमा अग्रवाल, कृष्णानंद जोशी, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, मंत्री भावना आर्य, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, पूर्व नगर महामंत्री किशोर जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा चंद्र शेखर जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक विजय बिष्ट, बूथ अध्यक्ष पूरन राम, दीपक मेहरा, सोनू नेगी, सतपाल बाल्मीकि,आशू पडालिया, जगदीश तिवारी, पीयूष शर्मा, विजय साहू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440