पांच दिनों से लापता किशोरी का नहीं मिला कोई सुराग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोरी बीते पांच दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। रानीबाग निवासी महिला के अनुसार उसकी 14 वर्षीय पुत्री बीती 28 दिसम्बर को अपरान्ह बाद अचानक घर से लापता हो गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू की गई। लेकिन किशोरी का कुछ सुराग नहीं लगा। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिजनों को किशोरी की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440