बेवजह घूमने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस करेगी इस तरह से कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों के लिये पुलिस ने कर्फ्यू एक्सप्रेस के नाम से वाहन आपके महानगर में उतारा है। जो बेवजह घूमने वालों को इस वाहन में डालकर क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की भयावहता से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में कोविड कर्फ्यू लागू है। लेकिन यातायात में जरूरी कार्य हेतु छूट का लाभ उठाकर कुछ लोग बेवजह सड़कों में घूमते नजर आ रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। बुधवार को एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र के दिशा-निर्देशन में अब शहर की सड़कों पर कर्फ्यू एक्सप्रेस नाम से वाहन चालू करवा दिया हैं। बुधवार को कोतवाली परिसर से निकला यह वाहनों का काफिला स्टेशन रोड, मंगल पड़ाव, नवीन मंडी, गांधी स्कूल बाईपास, रामपुर रोड, हीरा नगर, मुखानी चौराहा, कालाढूंगी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर होता हुआ वापस कोतवाली परिसर पहुंचा। पुलिस की इस कार्यवाही से महानगर में बेवजह घूमने वालों में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान बिना मास्क लगाये एवं बिना वजह घूमने वालों को उठाकर सीधे कर्फ्यू एक्सप्रेस में डाल दिया।
कोतवाल मनोज रतूड़ी कहना है कि पहले दिन बेवजह व बिना मास्क लगाये घूमने वाले करीब 50 लोग उठाए गए हैं। जिन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। उनका कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को क्वारंटीन किया जाता रहेगा। इधर एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र का कहना है कि बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के बीच लोग अभी भी नियम तोड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नियमों का पालन व पुलिस की अपील के बाद भी लोग सड़कों में बेवजह घूम रहे हैं। जिसे देखते हुए कर्फ्यू वाहन चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को संक्रमणकाल में सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने जनता से पुनः अपील की है कि वह घरों में ही रहें। अति आवश्यकीय होने पर ही बाहर कदम रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440