हल्द्वानी में अब चोरों ने कोरियर कंपनी के गल्ले से उड़ाई लाखों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने कोरियर कंपनी का रोशनदान तोड़ गल्ले में रखी लाखों की रकम में हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गयी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया व जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गली नंबर 8 में कुलदीप शर्मा की ब्ल्यू डॉट कॉम नाम से कोरियर कंपनी है। विगत दिनों की भांति कुलदीप शर्मा जब प्रातः कोरियर कंपनी पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ऑफिस में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जबकि गल्ले में रखी 1.75 लाख की नगदी गायब थी। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई चोर रोशनदान उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि कोरियर कंपनी के ऑफिस के पीछे लकड़ी के कुछ गिल्टे पड़े हुए थे। इन्हीं के सहारे चोर गिल्टों को दीवार से लगाकर रोशनदान तक पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440