अब निजी अस्पताल भी कर सकेंगे कारोना का इलाज

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। स्वास्थ्य विभाग अब छोटे निजी अस्पतालों को भी कोरोना का इलाज करने की अनुमति देने जा रहा है। इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने जनपदों में ऐसे अस्पताल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सरकारी अस्पतालों में इलाज को जगह कम पड़ने लगी है। अभी गंभीर मरीजों का इलाज अस्पतालों में हो रहा है और जिन मरीजों में लक्षण नहीं हैं, उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। इसे देखते हुए कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर एनएबीएच से संबद्ध निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों की जांच करने की अनुमति दी थी। हालांकि, गंभीर मरीजों का इलाज करने की छूट निजी अस्पतालों को पहले से है। अब इसका दायरा बढ़ाते हुए एनएबीएच से संबद्धता न रखने वाले अन्य निजी अस्पतालों को भी शामिल किया जा रहा है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए केंद्र द्वारा विस्तृत गाइडलाइन भेजी गई है। जिन अस्पतालों को इलाज की अनुमति मिलेगी, उन्हें इस गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: गाय, सांप, कौए, कुत्ता, चीटियां इन जीवों का दिखना माना जाता है शुभ, क्या है धार्मिक मान्यता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440