अब निगम के चक्कर नहीं! मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कठघरिया में जोनल ऑफिस खोलकर निभाया चुनावी वादा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बुधवार को अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कठघरिया क्षेत्र में बाबा हैड़ाखान चौक के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को अब नगर निगम के मुख्य कार्यालय तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके दैनिक कार्य अब यहीं पर निपटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   घर बैठे जनगणना की शुरुआत: 33 सवालों के जवाब देकर खुद करें अपनी गणना, आज से शुरू प्रक्रिया

मेयर ने बताया कि नगर निगम से जुड़ी सभी सुविधाएं – जैसे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क सुधार, कूड़ा निस्तारण, प्रमाण पत्र बनवाना आदि दृ अब कठघरिया और आसपास के लोगों को उनके क्षेत्र में ही मिलेंगी।

यह भी पढ़ें -   गायब उपनल कर्मी दयाल की रहस्यमयी मौत: किलबरी गेस्ट हाउस में मिला शव

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस कार्यालय में जल्द ही दो से तीन अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे ताकि नागरिकों को बिना देरी सेवा मिले।

उद्घाटन समारोह में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद बोरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440