समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्यों से अब एनएसयूआई उग्र हो गयी है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने महानगर के पेट्रोल पंप पर एक अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेल कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
पूर्व नियाजित कार्यक्रम के अनुसार एनएसयूआई के हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता रामपुर रोड स्थित जाहरमल पेट्रोल पंप परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेल कर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि डीजल पेट्रोल के साथ साथ रसोई गैस की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है सब्सिडी को बंद करके आम जनता को लूटा जा रहा है जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की कमर टूटी जा रही हों और भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के कानों में जूँ तक नही रेंग रही है और वह उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है जिसे सत्ता से बेदखल करने के लिए उत्तरखण्ड की जनता कमर कस चुकी है।
अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से डीजल पेट्रोल दाम लगातार वृद्धि हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमजनता के साथ अच्छे दिनों का वायदा किया था, उन्हें सुनहरे सपने दिखाए थे, आज वास्तविकता क्या है आप जानते हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विशाल भोजक, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मयंक गुप्ता, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस पार्षद रोहित प्रकाश, जिला सचिव यूथ कांग्रेस हर्षित खन्ना, विशाल यादव, अभिमन्यु चौहान, हर्षित जोशी, करण अरोड़ा, शुभम गोस्वामी, कोमल जयसवाल, पंकज रावत, मान शर्मा, रितिक, रितिक सेठ, देवांश अरोड़ा, मोंटी नरोरा, सारिक हुसैन, आमिर सिद्दीकी, रक्षित तिवारी, पंकज तिवारी, निशांत जायसवाल सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












