एनयूजेआई ने गरीबों एवं विकलांगजनों को कड़ाके की ठंड से बचाव को बांटे कंबल

खबर शेयर करें

NUJI distributed blankets to the poor and disabled to protect them from the cold

समाचार सच, देहरादून। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया उत्तराखण्ड (National Union of Journalists India Uttarakhand) द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं विकलांग लोगों को कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक गरीबों एवं विकलांगजनों को कंबल बांटे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉव अभय कुमार ने सभी लोगों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स के साथ सर्दी के मौसम में बचाव की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन द्वारा किये जा रहे कार्य की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया उत्तराखण्ड के मुख्य संरक्षक ब्रहम् दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ के आहवान पर प्रदेश भर में सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरण के साथ साथ रक्तदान सहित कई जनहित के कार्यक्रम चलाने की योजना है। ताकि यूनियन सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी कर सके।

यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

कार्यक्रम संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष निधि शर्मा ने किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष निधि शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गयाद्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए सैकड़ों विकलांग एवं गरीबों ने यूनियन का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत ब्रिगेडियर केवजीव बहल, डॉव आर के बख्शी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सतीश जोशी,वेद प्रकाश दुग्गल, राजू वर्मा, शुभम ठाकुर, अमन कंडेरा, शगुफ्ता मंसूफ, शमा खान सहित कई पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440