खबर शेयर करें

सूर्यग्रहण 2024: यह राशि वाले सूर्यग्रहण को कर लें ये विशेष उपाय, नहीं तो मुसीबतें घेर लेंगी
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रहण वलयाकार होगा। ग्रहण की शुरुआत 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। ऐसे में ग्रहण का कुल समय 6 घंटे 4 मिनट तक की होगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, अर्जेंटीना, आर्कटिक, पेरू, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और फिजी जैसे देशों में सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखा जा सकता है। ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा, लेकिन सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण नई-नई परेशानियां ला सकता है। मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि वाले लोगों के लिए कई मुश्किलें पैदा कर सकता है। लव लाइफ से लेकर करियर में परेशानियां आ सकती हैं। किसी भी कार्य को सावधानी से करना होगा। तभी आप इन सभी से बच पाएंगे। सड़क दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। ग्रहण की अवधि में किसी अपनों की सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जिस कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं वो कड़ी मेहनत के बाद भी असफल हो सकता है। कारोबारी और नौकरीपेशे वाले लोगों के जीवन में काफी परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि का संकेत भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें -   भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, संगठन ने जताया भरोसा

मीन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण मीन राशि वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकात है। करियर में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लव लाइफ भी अस्त व्यस्त रहेगी। अचानक धन की हानि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कहीं भी पैसा सोच समझकर ही खर्च करें।

ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आपको ग्रहण के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। उसके बाद ग्रहण की समाप्ति होने के बाद चना, गुड़, गेहूं और दाल समेत इन सभी चीजों का दान अवश्य करें। इन उपायों को करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440