कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का महासागर, एक लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

खबर शेयर करें

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना, शांतिपूर्ण रहा ऐतिहासिक आयोजन

समाचार सच, नैनीताल/कैंची धाम। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के 61वें स्थापना दिवस पर सोमवार को आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम 8 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके थे।

सुबह से ही कैंची धाम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर शांतिपूर्वक दर्शन किए और मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -   मसूरी में बड़ा सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाएं और मासूम घायल

इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

मेले को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी और एसएसपी स्वयं सुबह से ही क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले भक्तों हेतु काठगोदाम रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से विशेष शटल सेवाएं संचालित की गईं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

यह भी पढ़ें -   ऐसा लगा जैसे बाबा ने खुद घर बुला लिया…अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त की भावुक कहानी

दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मंदिर के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों को भी मौके पर तैनात रखा गया।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि विशेष यातायात योजना और शटल सेवाओं के कारण हल्द्वानी से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रही और जाम जैसी स्थिति नहीं बनने दी गई।

प्रशासन के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक भी कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440