अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्यशाला में प्रतिभाग कर योजनाओं को समझें: मुख्य विकास अधिकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) अति महत्वपूर्ण कार्ययोजना है, इसलिए अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्यशाला में प्रतिभाग कर योजनाओं को समझें। इसमें जो भी समस्यायें आ रही है उसे प्रकट करें ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। यह बात मुख्य विकस अधिकारी नरेंद्र भंडारी ने सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। ईटीसी बागजाला गौलापार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि आम आदमी की जीवन चर्या में हम कैसे इजाफा कर सकते है इस हेतु कार्ययोजना बनाई जाए। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मनोज कुमार पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों पर आधारित विजन 2030 विमोचन कर लिया गया है। जिस पर सभी विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन की कार्यवाही कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हमें प्लानिंग लोकल लेबल पर करनी होगी तथा कार्यों की मॉनीटरिंग भी अति आवश्यक है। ग्राम पंचायत स्तर पर हमें नियोजित सतत् विकास कैसे करना है, उसके बारे में सभी विभाग अपने विचारों के साथ समस्या व समाधान कैसे हो कार्यशाला में रखें ताकि सामूहिक विचार कर निदान किया जा सके। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड विजन 2030 डाक्यूमेंट 17 सतत् विकास लक्ष्यों के 169 उपलक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया है। विकास लक्ष्यों को विजन डाक्यूमेंट में 4 प्रमुख थीम सत्त आजीविका, मानव विकास, पर्यावरण सतत्ता तथा सामजिक विकास सतत्ता के रूप मे निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा सैक्टरवार योजना तैयार करने से जहां सुगमता मिलेगी, वहीं विकास कार्याे का प्रभावी अनुश्रवण हो सकेगा।
कार्यशाला में नगर आयुक्त सीएस मर्ताेलिया, उपनिदेशक अर्थसंख्या कुमाऊं राजेन्द्र तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ धनपत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट,युवा कल्याण अधिकरी दीप्ति जोशी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, एपीडी संगीता आर्य, एडीएसटीओ कमल सिह मेहरा, एसडीजी के डॉ मनमोहन खोसला, डॉ मुनीष जोशी, शैलेन्द्र कुमार, शकंर दत्त के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440