राजस्थान के ओम बिड़ला बने लोकसभा अध्यक्ष

खबर शेयर करें

-सर्व सम्मति से हुए निर्वाचित

समाचार सच, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ओम बिड़ला बुधवार को सर्व सम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। गृहमंत्री अमित शाह ने बिडला के सभा का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव किया जिसका वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समर्थन किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसका समर्थन किया। इस तरह से बिडला के समर्थन में सदन में कुल 14 प्रस्ताव सदन में आए। विपक्षी दलों ने भी उनके नाम का जोरदार समर्थन किया। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

द्रविड मुनेत्र कषगम के नेता टी आर बालू ने उनके नाम का प्रस्ताव भी किया और समर्थन भी किया। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप्त बंद्योपाध्याय ने उनके नाम का प्रस्ताव कर समर्थन किया। अस्थायी उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उनका कोई प्रस्ताव नहीं आया था इसलिए पहले उन्हें अनुमति नहीं दी गई, लेकिन जब उन्होंने जोर दिया तो उनको समर्थन का अवसर दिया गया जिस पर पूरे सदन में तालियां गूंजने लगी।

सर्व सम्मति से बिडला का लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की अस्थायी अध्यक्ष की घोषणा के बाद मोदी, चौधरी, बालू, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और बंद्योपाध्याय सहित कई प्रमुख नेता बिडला को लेने उनकी सीट तक गए और उन्हें अध्यक्ष के आसन तक लाए। इसके बाद शिव सेना के अरविंद सावंत ने बिडला के नाम का प्रस्ताव किया और विनायक राउत ने उनका समर्थन किया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और अच्युतानंद सामंत ने इसका समर्थन किया। अकाली दल बादल के सुखबीरसिह बादल ने उनके नाम का प्रस्ताव किया जिसका लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान ने समर्थन किया। उसके बाद राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने प्रस्ताव किया जिसका अनुप्रिया पटेल ने समर्थन किया।

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने कहा कि बिडला को सदन का अध्यक्ष बनाया जाए जिसका पी वी मिथुन रेड्डी ने समर्थन किया। प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव का पी रवीन्द्रनाथ कुमार ने समर्थन किया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दो दिन तक सदस्यों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाने एवं अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. वीरेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने शपथ दिलाने का काम बेहतर ढंग से निभाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440