समाचार सच की ओर से महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धांजलि व स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकट

खबर शेयर करें

समाचार सच. हल्द्वानी। आदि कवि माने जाने वाले महर्षि वाल्मीकि जी वास्तव में क्या थे हमारे पोर्टल समाचार सच न्यूज पोर्टल पर बीते दिवस प्रकाशित लेख और कैसे उनके जीवन में परिवर्तन आया के कुछ अंशों को लेकर समाज के कुछ सम्मानित लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
हम हृदय से स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस लेख को प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी भी समाज, समुदाय या महापुरुष की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था।
यदि हमारे किसी शब्द या वाक्य से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हम गंभीर खेद व्यक्त करते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जी हमारे देश की सनातन परंपरा के महान ऋषि, प्रथम कवि (आदि कवि) एवं रामायण के रचयिता हैं। उन्होंने समाज को सत्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन परिवर्तन, ज्ञान और करुणा का अद्वितीय उदाहरण है।
‘समाचार सच’ न्यूज पोर्टल परिवार महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करता है।
हम संकल्प लेते हैं कि आगे से किसी भी धर्म, समुदाय या समाज की भावनाओं को ठेस न पहुँचे, इसका पूरा ध्यान रखेंगे।
समाचार सच परिवार हमेशा सच के साथ हर धर्म-संस्कृति के सम्मान के साथ

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440